माण्डलगढ़: बागीद गांव में 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसानों को हुआ नुकसान
मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के बागीद गांव में आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कई किसानों का गेहूं का खाकला व लकड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। आग में शिव सिंह कानावत, अनूप सिंह व मथुरा बेरवा के खेतों का खाकला तथा भीम सिंह कानावत की बबूल की लकड़ियां जल गईं। ग्रामीणों ने नलकूपों