बसना: जाड़ामुड़ा के धान उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा 20 किसानों की धान की रकम गबन करने वाले तीन लोगों के खिलाफ़ अपराध दर्ज
जाड़ामुड़ा के धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी के द्वारा 20 किसानों के धान की रकम 32 लाख 29 हजार रुपए के गबन करने वाले , तीन लोगों के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । केंद्र प्रभारी उमेश कुमार भोई कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान एवं मनोज प्रधान ने 20 किसानों के धान की राशि का फर्जीवाड़ा कर गबन किया गया है ।