बसना: सरकंडा नाला के पास 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरकंडा नाला के पास तीन लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आब कारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है , सरकंडा निवासी आरोपी जयवंत सिदार के द्वारा नाला के पास शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । मुखबिर की सूचना पर भंवरपुर पुलिस ने 3 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है ।