बिहार: सकसोहरा और बिंद के बीच अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, हादसे में 3 लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 सकसोहरा और बिंद के बीच बुधवार को अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से ऑटो सवार 3 लोग जख्मी हो गए। घायलों में अस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाव गांव निवासी बिक्रम कुमार, चिंता देवी और सुनैना कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है।