मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से दो घरों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग अमृत सिंह और सुरेश चंद के घर में अचानक भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।