देवास जिले से मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में करीब 23 लाख रुपये की गंभीर आर्थिक अनियमितता उजागर हुई है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन के नाम पर कूटरचित बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने का आरोप है।