जलालाबाद: गांव हार गुरैया के युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत खराब, अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया निवासी राम अवतार का पुत्र आकाश 28 नवंबर को निगोही थाना क्षेत्र के गांव दियूरिया अपनी ससुराल गया था. रात में उसने वहां खाना खाया उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई युवक को नारायण अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.