बिश्रामपुर: गांव चलो अभियान को लेकर बी मोड़ भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में की गई बैठक
बिश्रामपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बी मोड़ भाजपा कार्यालय में गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर बिश्रामपुर प्रखण्ड के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।