प्रयागराज में भीषण गर्मी में पुलिस के घोड़ों का रखा जा रहा खास ख्याल, अस्तबल बना 'AC रूम'
Sadar, Allahabad | Apr 29, 2026
प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात घोड़ों के लिए गर्मी से बचाव के लिए खास इंतजाम किया गया है। अलग-अलग बाड़े वाले अस्तबल में हर घोड़े के ऊपर पंखा व कूलर लगाया गया है। करीब 10 कूलर लगाकर ठंडी हवा का इंतजाम किया गया है। गर्म हवाओं से बचाने के लिए अस्तबल की छत और खिड़कियों पर बोरों की चादर लगाकर वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है। ताकि इनको गर्मी न लग सके।