कैराना: कैराना के रामडा गांव में बारिश के कारण मजदूर के मकान की छत का हिस्सा गिरा, मुआवजे की गुहार
Kairana, Shamli | Jul 10, 2026 कैराना क्षेत्र में कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गांव रामड़ा निवासी मजदूर मुकरिम के मकान की कच्ची छत का हिस्सा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गिर गया। बताया जाता है कि लगातार पानी पड़ने से छत पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी। छत गिरने के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी मलबे की चपेट में नहीं आया।