झालरापाटन: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, झालरापाटन के ढाबली तिराहे पर हुआ हादसा, सभी अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन के ढाबली तिराहे पर सोमवार दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब सालरी गांव के निवासी लालचंद की दोहिती की शादी मैं गांव के लोग मौसारा लेकर कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के गांव जा रहे थे।