अमरोहा: जिले में 15 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान, गांधी सभागार में DM ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Aug 12, 2025 आज मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर जिले के लोग भागीदारी लें। जिलाधिकारी ने साथ ही कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी अर्द्ध सरकारी सभी कार्योलयो में सुबह 8:00 बजे ध्वजारोहण होगा उसके बाद राष्ट्रीयगान होगा