गैरतगंज: देवनगर में कांग्रेस का उपवास कार्यक्रम, लोकतंत्र बचाने का आह्वान
तहसील गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले कस्बा देवनगर में बुधवार सुबह 11 बजे से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उपवास राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित झूठ और षड्यंत्र के जरिए सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर इस मुद्दे पर अपना विरोध