पन्ना: पवई में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जातिसूचक गालियां, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।
Panna, Panna | Jun 29, 2026 पन्ना के पवई में जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा एक केयरटेकर रामदुलारे चौधरी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पवई पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर, पीड़ित ने सोमवार शाम सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।