नानपारा: माघी गांव में मकान का जर्जर छज्जा गिरने से किशोर की हुई मौत, मामा के घर घूमने आया था बालक, परिवार में शोक की लहर
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माघधी गांव में शुक्रवार को एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर अपने मामा के घर घूमने आया था। मृतक की पहचान लखीमपुर जनपद के डेबर गांव निवासी गोविंद मौर्य (17) पुत्र छोटकन्ने मौर्य के रूप में हुई है। वह करीब दस दिन पहले नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर के यहां था