खरगोन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर में दिनभर भक्ति की बयार बही। रघुवंशी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालु झूमते नजर आए। तालाब चौक पर मुस्लिम समाज ने अजीजुद्दीन शेख के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत कर सौहार्द की मिसाल पेश की।