खुरई: खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को ऑटो चालक यूनियन ने ऑटो जूलूस निकालकर मुख्य मंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 29, 2024 खुरई को जिला बनाने के आंदोलन को समर्थन देने आए दिन कोई न कोई संगठन सड़कों पर उतर कर प्रर्दशन कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम लगभग 4 बजे खुरई ऑटो चालक यूनियन ने ऑटो के साथ जूलूस निकालकर आंदोलन का समर्थन किया। धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।