हरदा: सुलतानपुर फाटे पर सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, गंभीर रूप से घायल
Harda, Harda | May 12, 2026 हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क दुर्घटना में पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम कुकरावद के पास सुल्तानपुर फाटे की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।