सहारनपुर: जैन कॉलेज रोड पर उप्र क्षत्रिय महासभा सहारनपुर ने महाराणा प्रताप जयंती पर वीरता और स्वाभिमान का संदेश याद किया
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा, सहारनपुर द्वारा रविवार दोपहर 3:00 बजे अपने कार्यालय डा. प्रताप क्लिनिक पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देश के सुरवीर, स्वाभिमानी, शक्तिशाली और देशभक्त महाध पराक्रमी महाराणा प्रताप को वक्ताओं ने श्रद्धापूर्वक याद किया।