दरभंगा: दरभंगा के पोलो मैदान से निकलकर ग्रामीण गरीब, वासहीन परिवारों ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष किया विशाल प्रदर्शन
अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा वो किसान महासभा के बैनर तले सैकड़ों गरीब,वासहीन भूमिहीनों ने पोलो मैदान धरना स्थल से आक्रोशपूर्ण मार्च निकाल कर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। जहां सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार कर रहे थे। यह संबंध में जानकारी मंगलवार को दोपहर 2 बजे दी।