हनुमानगढ़: जंक्शन थाना क्षेत्र के हिरणावाली गांव के पास पानी की डिग्गी में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने की मर्ग दर्ज
जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हिरणा वाली के पास पानी की डिग्गी में पैर फिसलने से एक जने की मौत हो गई जंक्शन पुलिस ने अब मर्ग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है जंक्शन पुलिस ने बताया कि महेंद्र कुमार जो की पानी की डिग्गी में मृत मिला है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।