भोरे: कल्याणपुर स्थित मध्य विद्यालय में समर कैंप के तहत छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, शिक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
भोरे प्रखंड की मध्य विद्यालय कल्याणपुर में जारी समर कैंप के तहत गुरुवार की सुबह 10:00 बजे छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभात फ्री निकाली। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण को शिक्षा स्वच्छता और समर कैंप के महत्व के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय परिसर से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के नेतृत्व में प्रभात फेरी की शुरुआत हुई।