पटेरा: पटेरा में बंसी बाले तालाब में बिना सीमांकन निर्माण पर प्रशासन हरकत में, कलेक्टर के आदेश पर शुरू हुई सीमांकन की कार्रवाई
Patera, Damoh | Jun 27, 2026 नगर परिषद पटेरा के ऐतिहासिक बंसी बाले तालाब में बिना सीमांकन कराए प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है,कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा 23 जून 2026 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया,कलेक्टर के निर्देश पर आज शनिवार दोपहर 3 बजे करीब, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।