सिवनी: कान्हीवाड़ा में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर डब्बे लेकर कतार में खड़े दिखे किसान
Seoni, Seoni | Jun 10, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा क्षेत्र में डीजल की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार बुधवार रात पेट्रोल पंपों पर किसान डब्बे लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। किसानों का कहना है कि डीजल की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में डीजल आपूर्ति सुचारू कराने और समस्या का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग उठ रही है।