अंबाह: रेतपुरा की बंद पड़ी सार्वजनिक पुस्तकालय को फिर से खोलने की मांग, पार्षद जयराजौरिया ने CMO सारीव कौसर नको सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Jul 3, 2026 अम्बाह नगर पालिका के पार्षद जय कुमार राजौरिया ने शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी सरिता कौसर को ज्ञापन सौंपकर वार्ड क्रमांक 08, रेतपुरा की वर्षों से बंद सार्वजनिक पुस्तकालय को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों, दैनिक समाचार पत्र, पत्रिकाओं तथा नियमित कर्मचारी की नियुक्ति की भी मांग रखी।