शुजालपुर: जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
शुजालपुर में शनिवार सुबह जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12967 की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रेलवे स्टेशन के इंजन यार्ड के सामने रेलवे ट्रैक पर हुई। घायल युवक जामनेर निवासी जीवन अहिरवार है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने आत्महत्या का प्रयास किय