गोरखपुर: मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर नगर निगम सभागार में जमकर बरसे नगर आयुक्त
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में जोनल अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक किया। बैठक में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। लिपिक अफरोज आलम को जन्म मृत्यु के कार्यों में अत्यधिक लापरवाही करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी।