जसवंतनगर: एसपीएस स्कूल के पास हाइवे सड़क पर पिकअप और डीसीएम की हुई टक्कर, स्टीयरिंग जाम होने से हुआ हादसा
एसपीएस ग्लोबल स्कूल के सामने दूध से भरी पिकअप वाहन आगे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक शिवप्रताप पुत्र जसवंत सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पिकअप शिकोहाबाद से इटावा जा रही थी। डीसीएम के पास पहुंचते ही स्टियरिंग जाम हो गई, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और जाँच शुरू की।