गोला नगर पंचायत में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया गया। चौराहों पर लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमण न हटाने वाले कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। ईओ वैभव चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चला।