घंसौर: सलुआ घाट के पास बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
सेलुआ घाट के पास बाइक हादसा, युवक गंभीर घायल किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुआ घाट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार भुवन (पिता राम भरोसे, उम्र 30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।