देहरादून: दून का सबसे पुराना आढ़त बाजार जल्द होगा शिफ्ट, लंबे इंतज़ार के बाद शुरू होगी कार्रवाई, करीब 100 दुकानें होंगी शिफ्ट
देहरादून मे 20 साल के लंबे इंतज़ार और संघर्ष का वह पड़ाव है जहां आढ़त बाज़ार के व्यापारी अब एक सफर की दहलीज पर खड़े हैं। दून के सबसे पुराने बाजारों में से एक आढ़त बाजार जिसने पीढ़ियों की कमाई, रिश्ते और यादें संजोई, अब धीरे-धीरे इतिहास बन रहा है। यहां की हर दुकान, हर गलियारा व्यापारियों के जीवन का हिस्सा रहा है।