मांझी: जलाल शाह के उर्स पर जलसे की तैयारी अंतिम चरण में, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद
Manjhi, Saran | May 31, 2026 मांझी नगर पंचायत स्थित हजरत जलाल शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स पाक के अवसर पर सोमवार को आयोजित होने वाले भव्य जलसा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मांझी प्रखंड मुख्यालय से सटे पश्चिम स्थित मैदान में होने वाले इस जलसे में आसपास के गांव के हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।