एत्मादपुर: गांव चमरौला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव
Etmadpur, Agra | Jul 25, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव चमरौला रेलवे स्टेशन के पास एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतक युवती की शिनाख्त अंजली पुत्री भूरी सिंह निवासी गांव जमाल नगर भैंस के रूम में हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।