शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के राजा बाग के पास यातायात पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:15 बजे वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किया है,यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुरक्षित रहने के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है,इसी क्रम में वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किया गया है,और यातायात के प्रति समझाइश दी गई है।