पीलीभीत: धनाराघाट में नशे में धुत ग्रामीण शारदा नदी में गिरा, मुंशी और सहयोगी ने बचाई जान
हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्री नगर निवासी बिल्लू उर्फ बलविंदर सिंह बुधवार रात धनाराघाट पर स्थित शारदा नदी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी और उनके सहयोगी तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी धनाराघाट पहुंच गए।