चंदनकियारी: पर्वतपुर-सीतानाला कोल ब्लॉक को मंजूरी पर भोजूडीह में जश्न, बांटी मिठाई
चंदनकियारी स्थित पर्वतपुर एवं सीतानाला कोल ब्लॉक के खनन पट्टों को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर भोजूडीह में महागठबंधन के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मंगलवार समय लगभग साढ़े 6 बजे आमजनों संग मिठाई बांटकर खुशी मनाई।कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक उमाकांत रजक का आभार जताया।