सेंधवा: सेंधवा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल हुए
सेंधवा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल सेंधवा में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मोतीबाग चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा में 3 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव व विहिप जिलाध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा ने आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया।