मोहनलालगंज: इंदिरा नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों में खुशी, धान रोपाई को मिली रफ्तार
लखनऊ के नगराम क्षेत्र से गुजरने वाली इंदिरा नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान की रोपाई से पहले सिंचाई की समस्या दूर होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। नहर विभाग के सुपरवाइजर आजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नहर में करीब दो महीने तक लगातार पानी उपलब्ध रहेगा। इसके लिए विभाग ने पहले ही नहर की सफाई पूरी करा ली थी।