पटना ग्रामीण: दिल्ली विस्फोट को लेकर पटना एयरपोर्ट पर एटीएस की अचानक चेकिंग
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अब बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा कारणों और आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए एटीएस और सीआरपीएफ की टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान चार पहिया वाहनों के डिक्की को भी खुलवा कर तलाशी ली।