बदायूं: बदायूं के असरासी और रमजानपुर मार्ग पर पुलिया के पास बारात से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Oct 20, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भमुईया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय अमन पुत्र ननकू उर्फ सद्दिक अपने गांव से जा रही बारात के साथ बाइक द्वारा थाना अलापुर के ककराला गया था। बारात से जब वह लौट रहा था।तभी थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम असरासी से रमजानपुर मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई।