गोपालगंज: सासामुसा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप हाइवे पर गुरुवार की रात को एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।