जयसिंहनगर: संदीपनि विद्यालय मैदान में तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, विभिन्न राज्यों की टीमों ने दिखाया दम
जयसिंहनगर के सांदीपनि विद्यालय मैदान में जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन रविवार की दोपहर 1 बजे लगभग हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली, गोरखपुर, सागर आर्मी, उमरिया, बिछिया (मंडला), डिंडोरी, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), जबलपुर, बैतूल, सिंगरौली, बिलासपुर, शहडोल, जयसिंहनगर, ब्यौहारी, कनाड़ी,जनकपुर सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया।