कबीरधाम जिले में शीतलहर एवं ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया कि जिले का तापमान दिन के समय 24 सेल्सियस से कम और रात में 10 सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में ठंडी हवाओं का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।