खरगोन जिले के ग्राम पीपलगोन में बुधवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच कैलाश भूरिया (45) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर वार किए गए, जिससे वे खून से लथपथ हो गए। परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।