पन्ना: भागवत कथा के लिए जनसंपर्क तेज: विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कायस्थ व केसरवानी समाज को दिया आमंत्रण
Panna, Panna | Jun 23, 2026 पन्ना। आगामी 15 जुलाई से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट की। इस क्रम में विधायक ने कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।