अरवल: जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी का किया गया आयोजन, जिला पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
Arwal, Arwal | Aug 20, 2025 अरवल जिले के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। बालिका उच्च विद्यालय से इंडोर स्टेडियम तक आयोजित इस प्रभात फेरी में हजारों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर देव ज्योति कुमार, शामिल हुए