अनूपपुर: टूटी नाली बनी आफत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, 6 महीने से अधूरा काम होने से वार्ड 9-11 के लोग बेहाल
अनूपपुर के वार्ड 9 और 11 को जोड़ने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त नाली के कारण गंदा पानी बह रहा है। करीब 6 महीने से अधूरा पड़ा नाली निर्माण कार्य होने से जल निकासी बाधित है, जिससे कीचड़, फिसलन और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द मरम्मत और निर्माण पूरा कराने की मांग की है।