जमुई: शिक्षा विभाग ने गिद्धौर में मध्याह्न भोजन योजना का पायलट प्रोजेक्ट किया बंद
Jamui, Jamui | Dec 17, 2025 जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जमुई (मध्याह्न भोजन योजना) की ओर से बुधवार 4 बजे एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके तहत प्रखंड गिद्धौर में व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक के माध्यम से संचालित मध्याह्न भोजन योजना के पायलट प्रोजेक्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है।