हनुमान जयंती पर जगह जगह गुरुवार को भंडारे किए गए। पेंच स्टाफ क्लब के पास खेल और सांस्कृतिक मंच, तहसील के सामने व्यापारी गण, सद्भावना व्यापारी मंडल, सफाई कर्मचारी संघ, जल प्रदाय नपा कर्मचारी संघ आदि ने भंडारा किया। शाम 6 बजे बारिश के बाद फिर भंडारे शुरू हुए।