हरनौत: सबनहुआडीह में 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए 351 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरनौत नगर पंचायत के सबनहुआडीह स्थित बाबा बख्तौर मंदिर के पास नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को लेकर बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या धाम से पहुंचे यज्ञाधीश त्यागी बाबा की अध्यक्षता में यज्ञाचार्य यज्ञाचार्य आशुतोष मिश्रा बनारस के वैदिक मंत्रोचार के बीच सुबह 11.30 बजे कलश शोभा यात्रा में आस्था व भक्ति का जन सैलाब उमड़